- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Case Of Swallowing Mother Son Poison In Chakkowal Shekhan Woman Also Died
चक्कोवाल शेखां में मां-बेटे के जहर निगलने का मामला, महिला की भी मौत
गांव चक्कोवाल शेखां में मंगलवार सुबह 8 बजे के करीब 27 साल की अमनदीप कौर ने सास गुरदीप कौर के साथ झगड़े से दुखी होकर 3 साल के बेटे जश्न सहित जहर निगल ली थी। इस कारण बच्चे की मौके पर मौत हो गई थी जबकि अमनदीप को इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला की शुक्रवार सुबह 3.30 बजे इलाज दौरान मौत हो गई।
थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने अमनदीप कौर के पिता लाल चंद के बयानों पर उसकी सास गुरदीप कौर के खिलाफ धारा 306 आईपीसी तहत केस दर्ज कर लिया था अौर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा शव उनके सुसराल परिवार के हवाले कर दिया। लाल चंद ने पुलिस को बयान दिए थे कि उनका दामाद दुबई में है। उसकी सास उसे परेशान करती थी। इस कारण बेटी ने जहर निगला है। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया पुलिस ने मृतक अमनदीप कौर की सास गुरदीप कौर को वीरवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
उधर, अमनदीप के ससुर हरी कृष्ण ने बताया कि लाल चंद उसकी बजुर्ग प|ी गुरदीप कौर को गलत फंसा रहा है। घर में कोई परेशानी नहीं थी, बहु अमनदीप कौर ने ऐसा क्यों किया वह नहीं जानते। उसने बताया कि बच्चे जश्न का संस्कार बुधवार को जबकि अमनदीप कौर का संस्कार गांव चक्कोवाल शेखा में ही किया गया है। उन्होंने ने ही अमनदीप के इलाज का सारा खर्च उठाया था।