पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनरल स्टोर से नकदी, एलसीडी अौर सीसीटीवी कैमरे हुए चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव जलालपुर के अड्डा पर बजाज जनरल स्टोर की दुकान से वीरवार रात करीब 20 हजार नकदी, एक एलसीडी, दो सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर चोरी कर ली गई। स्टोर मालिक रमन कुमार निवासी जलालपुर ने बताया कि वह वीरवार रात को दुकान बंद करके गांव चला गया। रात को चोरों ने दुकान की छत्त के रास्ते से मौंटी की ग्रिल तोड़ दिया अौर अंदर दाखिल हुए। चोर गल्ले में पड़ी करीब 20 हजार नकदी, एक एलसीडी, दो सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर चोरी करके ले गए। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोली तो चोरी बारे पता चला। इस संबंधी टांडा पुलिस को सूचना दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि उक्त जनरल स्टोर पर चार माह पहले भी चोरों ने 3 लाख की नकदी चोरी की थी। इस संबंधी रमण कुमार ने टांडा पुलिस को लिखती शिकायत दर्ज करवाई थी। इस चोरी संबंधी रमण कुमार ने टांडा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि टांडा पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करती है। पीड़ितों की कोई सुनवाई नहीं करती। दुकान पर दूसरी बार चोरी हो गई है लेकिन पुलिस ने पिछली चोरी का मामला दर्ज नहीं किया। रमण ने उच्चाधिकारियों को सुनवाई करने की अपील की है।

दो-तीन चोरियों का इकट्ठा मामला दर्ज करते हैं : थाना प्रभारी

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी टांडा हरगुरदेव सिंह ने कहा कि पिछली चोरी की पूरी जांच की थी लेकिन मामला ट्रेस नहीं हो पाया था। यह पूछने पर कि केस दर्ज क्यों नहीं किया, तो थाना प्रभारी ने कहा कि हम दो-तीन चोरियों का इकट्ठा मामला दर्ज कर सकते हैं और हमने इस चोरी का मामला दूसरी चोरियों के मामलों में दर्ज किया था। जब थाना प्रभारी से दर्ज एफआईआर का नंबर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अभी बाहर हैं।

चोरी संबंधी जानकारी देता हुआ स्टोर मालिक रमन कुमार।
खबरें और भी हैं...