पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Chairman Kulwant Singh Inaugurates Indian Bank Branch In Bhikhowal

चेयरमैन कुलवंत सिंह ने भीखोवाल में इंडियन बैंक की शाखा का उद्घाटन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंडियन बैंक की तरफ से अपनी शाखाओं के विस्तार को और बढ़ाते हुए जिला होशियारपुर के गांव भीखोवाल में इंडियन बैंक की शाखा का उद्घाटन समारोह करवाया। जिस दौरान मुख्य मेहमान जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन कुलवंत सिंह ने शिरकत की, जबकि समागम की अध्यक्षता जोनल मैनेजर हेम राज ने की। इंडियन बैंक का उद्घाटन मुख्य मेहमान चेयरमैन कुलवंत सिंह ने रिबन काट कर व शमां रौशन करके किया। इस मौके कुलवंत सिंह ने कहा कि इंडियन बैंक की तरफ से गांवों में लोगों को पैसों के लेने देने की सुविधा को मुख्य रखते अच्छा प्रयास किया है। अंत में ब्रांच मैनेजर कुलवीर सिंह ने आईं प्रमुख शख्सियतों और गांव निवासियों व ग्राम पंचायत का धन्यवाद किया। इस मौके ओंकार सिंह एबीएम, जसपिंद्रपाल सिंह, मैनेजर हरजीत लाल होशियारपुर, सुमीर कालरा ब्रांच मैनेजर, मैनेजर अजय कुमार जाजा, गुरमेल सिंह, करनवीर सिंह, सरपंंच शकुंतला देवी, प्रेम सिंह, ज्ञानी हजारा सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा भीखोवाल, नंबरदार प्यारा सिंह, डा. विक्रम सिंह आदि समेत समूह ग्राम पंचायत व अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...