- Hindi News
- National
- Tanda News Checkup Over 300 Patients And Give Free Medicines To Needy Patients
300 से अधिक मरीजों का चेकअप कर जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां दीं
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित एल्डर क्लब मेंबर पंजाबी सेंटर एल्फोर्ड (यूके) इंग्लैंड की ओर से गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार अस्थान बाबा श्रीचंद में अांखों का चेकअप कैंप लगाया गया।
गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार संत बाबा सुखदेव सिंह बेदी डेरा बाबा नानक वालों की अगुवाई और प्रवासी भारतीय दविंदर सिंह लाल कनाडा और उनकी टीम के प्रयास के चलते लगाए कैंप में सहारा अस्पताल दसूहा की ओर से डॉ. अमनदीप औजला, डॉ. मंदीप सूद, डॉ. अरुण गुप्ता और डॉ. रणवीर सिंह की टीम ने 300 से अधिक मरीजों का चेकअप कर जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी।
कैंप की समाप्ति पर मुख्य सेवादार बाबा सुखदेव सिंह बेदी ने कैंप के मुख्य प्रबंधक प्रवासी भारतीय दविंदर सिंह लाल उनकी समूह टीम व डॉक्टरी टीम को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद मरीजों के आंखों के ऑपरेशन सहारा अस्पताल दसूहा में मुफ्त किए जाएंगे। इस मौके सुखविंदरजीत सिंह बीरा, तेजवीर सिंह, नरेश परमार, टहल सिंह, जसमेल सिंह, अच्छर सिंह, दलजीत सिंह, तरलोचन सिंह, प्रधान नाजर सिंह, रमिंदर सिंह, सुच्चा सिंह, चंदर शेखर, बलबीर सिंह, रजनी शर्मा, दलजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मानसी, गुरदीप रिंकू, लखवीर सिंह, क्रिशन सिंह, पूरण सिंह, केहर सिंह, स्वरण सिंह इत्यादि उपस्थित थे।
मेडिकल कैंप में संत बाबा सुखदेव सिंह बेदी, मुख्य प्रबंधक प्रवासी भारतीय दविंदर सिंह लाल व सेवादार।