पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mukerian News Children Celebrated Holi Festival At Kohinoor International School

कोहिनूर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने मनाया होली का त्योहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोहिनूर इंटरनेशनल स्कूल में आज प्रिंसिपल हरप्रीत पंधेर के अध्यक्षता में होली का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर अध्यापिका सुगंधा शर्मा ने बच्चों को होली के त्योहार के महत्व के बारे में बताया कि होली खुशियों का त्यौहार है और हमें मिल-जुल के मनाना चाहिए। होली के रंगों में आपसी भेद भाव मिटा के प्रेम भाव से होली का त्यौहार मनाना चाहिए । इस मौके पर उन्होंने बच्चों को होलिका दहन की प्रथा की जानकारी बच्चों देते हुए बच्चों को बताया कि कैसे प्रह्लाद की बुआ होलिका ने कैसे अपने आग में न जल पाने की वरदान का गलत प्रयोग कर प्रह्लाद को जलना चाहा परन्तु जीत अच्छाई की हुई।इस मौके पर बच्चों को इस बारे में भी जागरूक किया गया कि कुछ लोग हानिकारक रंगों का इस्तेमाल करके इस त्योहार को दूषित करते है हमें ऐसा न करके हर्बल रंगों को प्रयोग कर इस त्यौहार को प्रेम और सुरक्षित तरीके से मनाना चाहिए।सारे स्कूल ने होली की रंगों में रंग कर इस त्यौहार को काफी धूम धाम से मनाया यह त्यौहार में रंगों के साथ साथ प्यार और अच्छाई का भी हमें संदेश देता है। इस मौके पर प्रिंसिपल हरप्रीत पंधेर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...