- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News City Council Gadhidiwala39s Budget Of 26210 Lakhs Unanimously Passed
नगर कौंसिल गढ़दीवाला का 262.10 लाख का बजट सर्वसम्मति से पारित
नगर कौंसिल गढ़दीवाला की बैठक प्रधान इंद्रजीत कौर बुट्टर की अगवाई में हुई। बैठक में नगर कौंसिल का वर्ष 2020-21 का बजट पास किया गया। जिसमें 262.10 लाख रुपए पास हुआ। बजट में वैट से प्राप्त होने वाली रकम 1.25 करोड़, प्रापर्टी टैक्स से 16 लाख, वाटर सप्लाई व सीवरेज से 21 लाख, किराया व तहबाजारी से 11 लाख, एक्साइज ड्यूटी से 65 लाख, बिल्डिंग एप्लीकेशन फीस से 8 लाख, बिजली व चुंगी कर से 6 लाख, एडवरटिजमेंट टैक्स से 1 लाख, लाइसेंस फीस से 60 हजार, फायर सेस से 1 लाख, अधिकतर खर्चे कर से 7.50 लाख जो कुल मिलाकर 262.10 लाख रुपए की आमदनी दर्शायी है। खर्चों में कर्मचारियों का वेतन भत्ते 92.7 लाख रुपए, प्रधान व पार्षदों का मान भत्ता 7.62 लाख व पेंशन कंट्रीब्यूशन 22.10 लाख रुपए (कुल 122 लाख ) रखे गए है। इस बैठक में नगर के ईओ सिमरनजीत सिंह ढींडसा, प्रधान नगर कौंसिल इंदरजीत कौर बुट्टर , वाइस प्रधान मास्टर रछपाल सिंह,पार्षद मंजीत सिंह रोब्बी , पार्षद शिव दयाल, पार्षद राजू गुप्ता, पार्षद गुरदीप सिंह,कमलेश रानी,नरिंदर कौर बैंस,कुलदीप सिंह लाड़ी बुट्टर, क्लर्क लखवीर सिंह लक्खी, लेखाकार कैप्टेन कुमार, रुपिंदर सिंह, संदीप कुमार, श्यामलाल, रमन कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।
बैठक के दौरान उपस्थित प्रधान इंदरजीत कौर बुट्टर व अन्य पार्षद।