पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होला महल्ला के संबंध में निकाला नगर कीर्तन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सैलाखुर्द | गांव सतनौर में स्थित बाबा नंद सिंह गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी ने होला-महल्ला के संबंध में बुधवार को नगर कीर्तन निकाला गया। पांच प्यारे सिंह साहिबानों की अगुवाई में दोपहर 12 बजे के करीब नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ। नगर कीर्तन में सुंदर पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप विराजमान था। नगर कीर्तन गांव के लिंक मार्ग से होता हुआ अड्डा सतनौर पहुंचा, जहां से बाद में स्टेट हाईवे से होता हुआ देर सायं पुन: गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। इस मौके पर हरप्रीत सिंह भामिया लुधियाना वाले ने गुरबाणी श्रवण करवाई। इस मौके पर सरूप सिंह, बलराज सिंह, केवल सिंह, सर्व सिंह, बाबा कुलविंदर सिंह, सुखजिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, परमिंदर सिंह, बख्तावर सिंह मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...