पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Civil Surgeon Got Due To The Demands Of Urban Conflict Committee Leaders

शहरी संघर्ष कमेटी के नेताओं का वफद मांगों को लेकर सिविल सर्जन को मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहरी संघर्ष कमेटी होशियारपुर के नेताओं का वफद कर्मवीर बाली की अगुवाई में सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह को मिला। कर्मवीर बाली ने डॉ. जसवीर सिंह को बताया कि जन्म सर्टिफिकेट बनाने और नाम की सोध करवाने के लिए जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग की तरफ से सोध की मियाद 15 साल रखी गई है और इसके बाद सोध बंद कर दी गई है। जागरूकता न होने के कारण जनता को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने सिविल सर्जन को उक्त सोध नियम को तोड़ने की मांग करते हुए सोध की मियाद बाउंड ना करने को कहा। पासपोर्ट बनाने में उर्फ शब्द लगाने से जनता को बड़ी परेशानी आ रही है।इस लिए उर्फ नाम की सोध न की जाए। इस संबंधी नए हुकम जारी किए जाएं। डॉ. जसवीर सिंह ने भरोसा दिया कि वह इसके बारे जल्द नए हुकम जारी करेंगे। इस मौके किरपाल सिंह, निर्मल सिंह भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...