पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tanda News Committee Members Said Dc Saheb Is Filing False Cases Against Farmers

कमेटी के सदस्यों ने कहा- डीसी साहब किसानों पर दर्ज किए जा रहे झूठे केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की टांडा टीम ने राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू व सविंदर सिंह चोटाला के दिशा निर्देश के अधीन डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, एसडीएम दसूहा और डीएफओ वन विभाग के साथ बैठकें की और किसानों की दिक्कतों से अवगत करवाया।

डिप्टी कमिश्नर को बताया कि वन विभाग की ओर से मंड क्षेत्र के बंजर तोड़ किसानों मजदूरों को जबरदस्ती उजाड़ा जा रहा है और झूठे पर्चे दर्ज कर तंग परेशान किया जा रहा है। ब्यास दरिया, रडा मंड, टाहली, गंदूवाल, फत्ता कुल्ला आदि गांवों में वन विभाग की ओर से पौधे लगाकर ब्यास दरिया के पानी को रोक लगाई जा रही हैं जिस कारण बरसात के मौसम दौरान बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। जिस कारण मंड क्षेत्र में रह रहे किसानों मजदूरों की जानमाल को खतरा पैदा हो सकता है।

संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने कहा कि अगर मंड क्षेत्र में पड़ती वन विभाग की जमीन में विभाग की ओर से पौधे लगाने बंद नहीं किए तो मजबूरन उनको संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। सदस्यों ने कहा कि टांडा पुलिस की ओर से किसानों मजदूरों खिलाफ दर्ज किए
झूठे पर्चे रद्द करवाने के लिए 18 मार्च से थाना टांडा खिलाफ पक्का मोर्चा खोला जाएगा। इस मौके सुखविंदर सिंह राजा, किशन सिंह, काला सिंह, मलूक सिंह, बलजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, तरसेम सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...