- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Congress Leader Ashok Mehra Appointed Head Of Mohalla Narayan Nagar Welfare For Second Time
कांग्रेसी नेता अशोक मेहरा दूसरी बार मोहल्ला नारायण नगर वेलफेयर के प्रधान नियुक्त
शहर के चारों ओर विकास प्रगति से आगे बढ़ रहा है वहीं वार्ड नंबर 4 के हर मोहल्ले की भांति मोहल्ला नारायण नगर में भी लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का सौ फीसदी समाधान हो गया है, जिसमें नारायण नगर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अशोक मेहरा का भारी सहयोग रहा है। उपरोक्त बात मलकियत चंद सैनी ने कांग्रेसी नेता अशोक मेहरा को सम्मानित करते वक्त किए। उन्होंने कहा कि अशोक मेहरा ने अपनी जिम्मेदारी को अपना फर्ज समझ कर मोहल्ले की हर समस्या का समय पर हल करवाया है। नारायण नगर वेलफेयर सोसायटी के महासचिव विनय शर्मा ने कहा कि अशोक मेहरा को जबसे सोसायटी प्रधान चुना गया है तब से वह पूरी ईमानदार के साथ मोहल्ले की सेवा कर रहे हैं उनकी इसी अनथक सेवा से प्रभावित होकर मोहल्ला वासियों ने उन्हें लगातार तीसरी बार निर्विरोध मोहल्ला प्रधान चुना है। अशोक मेहरा ने कहा कि जल्द ही वार्ड के सभी मोहल्लों में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज तथा सड़कों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर कंचन विशिष्ट मेहरा, रजिंदर पाल, रामपाल, रमन सैनी, मोनू सैनी, बृजलाल सैनी, राजीव शर्मा, मनप्रीत कौर, नीलम सैनी, कश्मीर कौर ,जसप्रीत कौर, आदि मोहल्ला निवासी मौजूद थे।
दूसरी बार प्रधान चुने अशोक मेहरा का सम्मान करते मोहल्ला वासी।