पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Congress Started Running Away From Regularization Of The Accused Being Harassed By Changing The Place Gurjinder

मुलाजिमों को रेगुलर करने से भागने लगी कांग्रेस बदली करके किया जा रहा परेशान : गुरजिंदर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा विभाग में 10-12 सालों से काम करते मुलाजिमों को रेगुलर करने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार टाल-मटोल की नीति अपना रही है और वायदों से भागने लगी है। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत काम करते अध्यापकों को 1 अप्रैल 2018 से विभाग अधीन लाकर पक्के कर दिया गए थे परन्तु अध्यापकों से पहले के काम कर रहे दफ्तरी कर्मचारी को छोड़ दिया गया था। उक्त बात सर्वशिक्षा अभियान/रमसा दफ्तरी कर्मचारी यूनियन पंजाब के ज़िला प्रधान गुरजिंदर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला की तरफ से मुलाजिमों को कई बार भरोसा दिया गया कि जल्द ही मुलाजिमों को पक्का कर दिया जाएगा परंतु मामला लटक रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से कार्यवाही मुकम्मल की जा चुकी है परंतु सरकार पक्का करने की बजाय कर्मचारियों की बदलियां दूर दराज कर रही है, जिसके चलते उन्हें नौकरी छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। 10-12 सालों से काम कर रहे मुलाजिम जोकि अपना घर बार सेट कर चुके हैं उनको रेशनेलाइजेशन के नाम पर 200-300 किमी दूर भेजा जा रहा है। यूनियन के सदस्य चेतन शर्मा व सुरिंदर कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार की धक्काशाही मुलाजिम हर्गिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। नेताओं ने ऐलान किया कि दफ्तरी मुलाजिम अपनी हकी मांगों को लेकर 14 मार्च को बच्चों और पारिवारिक सदस्यों सहित शिक्षा मंत्री के घर का घेराव करेंगे। इस मौके राकेश कुमार, निर्मला देवी, कंचन बाला, अंजू सैनी, अंकुर शर्मा, वंदना, गुरविंदर सिंह, मनजीत कौर, डॉ. धीरज, वंदना, रीना देवी, जगदीप कौर, सुखदीप कौर, दविंदर कौर, कंप्यूटर ऑपरेटर भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...