- Hindi News
- National
- Garhshankar News Congress Will Be Like Madhya Pradesh In Punjab Too Vijay Sampla
पंजाब में भी कांग्रेस का हश्र मध्य प्रदेश जैसे होने वाला : विजय सांपला
होशियारपुर | पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पूरे देश में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की कार्यशैली एवं लीडरशिप को नकार दिया है। कांग्रेसी सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयानों से यह साबित होता है कि पंजाब की कांग्रेस लीडरशिप में आपस में कितना आक्रोश है। जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और सीनियर नेताओं को ही अपनी लीडरशिप पर विश्वास नहीं रहा, वहां आम जनता उन पर क्या विश्वास करेगी। बाजवा ने कहा है कि अगर कैप्टन सरकार ने कारगुजारी को नहीं संभाला तो मध्य प्रदेश वाले हालात होंगे। इससे साबित होता है कि कांग्रेसी नेताओं ने भी पार्टी को नकारना शुरू कर दिया है। पंजाब में भी कांग्रेस का हश्र मध्यप्रदेश जैसे होने वाला है।