- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Corona Suspected Youth Recruited In Civil Samples Sent To Pune
सिविल में कोरोना संदिग्ध युवक भर्ती, सैंपल पुणे भेजे
सिविल अस्पताल होशियारपुर में करोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज भर्ती हुआ है। युवक खांसी और जुकाम से पीड़ित है। सिविल अस्पताल में शनिवार को युवक के परिजनों ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा 20 दिन पहले अमेरिका से आया था। इसी दौरान वह एक शादी समागम में गया था। यहां उसने मीठे और तले हुए पदार्थों का सेवन कर लिया। इसी कारण उसकी सेहत बिगड़ गई। बाद में जुकाम और खांसी में बदल गई। उसे होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में चेकअप के लिए लेकर गए तो डॉक्टर ने सिविल अस्पताल में भेज दिया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे विदेश से आने के कारण आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। सिविल अस्पताल होशियारपुर के डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. सुलेश और डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि संदिग्ध मरीज को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उसका सैंपल लेकर पुणे भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि होगी।
सिविल अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड।