पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Corona Virus Advice Not To Do Big Celebrations In Educational Institutions

कोरोना वायरस : शिक्षण संस्थानों में बड़ा समारोह न करने की सलाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस कोविड-19 के मद्देनजर पंजाब सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने शैक्षणिक संस्थानों में बड़ा समारोह न करने की सलाह दी है। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि विभाग ने सलाह दी है कि सावधानी के तौर पर स्कूलों, कॉलेजों व यूनिवर्सिटियों में बड़ा एकत्रीकरण न किया जाए। यदि कोई विद्यार्थी, फैकल्टी व स्टाफ पिछले 14 दिनों में कोविड-19 (कोरोना वायरस) से प्रभावित क्षेत्र या प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आया है तो वह भीड़ वाले स्थानों में न जाए व खुद को 14 दिन तक घर में अलग रखे। स्कूलों के अध्यापक, कालेज-यूनिवर्सिटियों के प्रोफेसर विद्यार्थियों में खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ के लक्षणों पर सावधान रहें। यदि लक्षण दिखें तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। यदि विद्यार्थियों, फैकल्टी व अन्य स्टाफ में कोरोना वायरस के लक्षण दिखें तो तुरंत स्टेट कंट्रोल रूम से संपर्क किया जाए व सहायता मिलने तक मरीज को अलग रखा जाए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व सुझावों के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...