- Hindi News
- National
- Tanda News Corona Virus Can Be Avoided Only With Awareness And Caution Parvinder Kaur
कोरोना वायरस से जागरूकता व सावधानी से ही बचा जा सकता है : परविंदर कौर
एमएसके डे-बोर्डिंग सीबीएसई सेकेंडरी स्कूल कोटली जंड में स्कूल प्रधान सुखविंदर सिंह अरोड़ा की देखरेख में प्रिंसिपल परविंदर कौर की अगुवाई में कोरोना वायरस से बचाव के लिए सेमिनार करवाया। इसमें नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियो ने भाषण जरिए कोरोना वायरस के बुरे प्रभावों को बताते हुए कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों की ओर से एक प्रदर्शनी जरिए कोरोना वायरस से बचाव व इसके बुरे प्रभावों के प्रति बताया। प्रिंसिपल परविंदर कौर ने कहा कि यह महामारी अब यह भारत में भी अपने पांव-पसार रही है। उन्होंने बच्चों को जरुरत अनुसार चेहरे पर मास्क लगाने के लिए कहा, दिन के समय हर एक घंटे अपनी हाथों को चेहरे, नाक पर मास्क लगाने के लिए कहा। स्कूल अध्यापकों मंदीप कौर और मंजीत कौर ने बहुत ही अच्छे ढंग के साथ अपने रुमाल को कैसे मास्क के तौर पर बरता जा सकता है। इस मौके स्कूल स्टाफ में गुरमीत कौर, नरिंदर कौर, सिमरनजीत कौर, मंदीप कौर, रजिंदर कौर, सुरजीत कौर, दलजीत कौर, रजनी बाला, मंजीत कौर, मनमोहन सिंह, अमनप्रीत सिंह व प्रदीप सिंह मौजूद थे।
हिन्दोस्तानी सभ्यता अपनाकर बच सकते हैं कोरोना से : एडवोकेट राय
गढ़शंकर | दुनिया भर में करोना वायरस के चलते जिन्दगी मुश्किलों में गिरती जा रही है और व्यापार तथा व्यवस्था चर्र-मर्रा कर रह गई है। डाक्टरों व विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस लोगों को एक-दूसरों से हाथ मिलाने से प्रभावित करता है या फिर छींकने पर दूसरों तक पहुंचता है। यह बात शहीद-ए-आजम भगत सिंह क्लब गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लोग हिंदोस्तानी पुराना सभ्याचार हाथ जोड़ कर नमस्ते या सति श्री अकाल को अपना कर कोरोना वायरस से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के देश हिंदोस्तान की सभ्यता को अपना रहे हैं।
विद्यार्थियो को कोरोना वायरस की जानकारी देते प्रिंसिपल परविंदर कौर व अन्य।-भास्कर