- Hindi News
- National
- Garhshankar News Cpim Submits Memorandum To Sdm Regarding Repair Of Garhshankar Nangal Road
गढ़शंकर-नंगल रोड की रिपेयर को लेकर एसडीएम को सीपीआईएम ने सौंपा ज्ञापन
सीपीआईएम की तहसील गढ़शंकर की इकाई के शिष्टमंडल ने जिला सचिव कामरेड दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह को ज्ञापन सौंपकर गढ़शंकर नंगल रोड की रिपेयर करने व गैर कानूनी माइनिंग रोकने की मांग की। इस पर एसडीएम ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिलाया। कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि गढ़शंकर नंगल रोड़ पर बड़े टिप्पर ओवरलोड तेज रफ्तार से निकलते है। उनमें से पानी निकल कर सड़क पर टपकता रहता है। रात के समय यह टिप्पर सड़क के दोनों ओर खड़े रहते हैं। इसके चलते सड़क की बदतर हालत हो चुकी है और हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। इन टिप्परों के चालान काटे जाएं अौर सड़क की रिपेयर की जाए अौर अवैध माइनिंग रोकने के लिए कदम उठाए जाएं। यहां बीबी सुभाष मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल, हरभजन सिंह अटवाल, प्रेम सिंह राणा, रणजीत सिंह बंगा, सुरजीत सिंह नंबरदार, बलदेव राज बिल्ला, कुलदीप सिंह भज्जल, हरपाल सिंह मट्टू, एडवोकेट हरमेश लाल आजाद व सुरजीत सिंह मौजूद थे।