दशमेश कॉलेज ने जिले में मारी बाजी
दशमेश गर्ल्स कॉलेज चक्क अल्ला बख्श मुकेरियां के एमकॉम समेस्टर पहला एवं तीसरा की छात्राओं ने जिला स्तरीय स्थान हासिल किया है। प्रिंसिपल डॉ. कर्मजीत कौर ने बताया कि एमकॉम समेस्टर पहला की छात्रा सुषमा देवी ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान, सुरिंदर कौर ने 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में दूसरा एवं निधि ठाकुर ने 76.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह एमकॉम समेस्टर तीसरा की छात्रा शमा रानी ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला, अर्शदीप कौर ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा जबकि अंजना देवी ने 79.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉलेज प्रबंधक समिति के चेयरमैन जत्थेदार रविंदर सिंह चक्क, मेंबर एसजीपीसी समेत समूह समिति सदस्यों ने कॉलेज की प्रिंसिपल, कॉमर्स विभाग की प्रमुख डॉ. सोनिया चौहान और विभागीय अध्यापिकाओं, छात्राओं एवं अभिभावकों को बधाई दी।
दशमेश कॉलेज की मेधावी छात्राएं।