पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Dashmesh Girls College Results Are Excellent Second In Rabita College

दशमेश गर्ल्स कॉलेज का परिणाम शानदार, रबिता कॉलेज में सेकेंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दशमेश कॉलेज की मेधावी छात्राएं।

मुकेरियां | दशमेश गर्ल्स कॉलेज चक्क अल्लाबख्श मुकेरियां के एमए पॉलिटिक्स सेमेस्टर पहले एवं तीसरे का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत कौर ने जानकारी देते बताया कि छात्रा प्रिया ने 80 प्रतिशत अंक लेकर यूनिवर्सिटी में छठा स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इसी तरह छात्रा रबिता ने 73.5 प्रतिशत अंक लेकर कालेज में दूसरा तथा साक्षी मन्हास ने 71. 5 प्रतिशत अंक लेकर कालेज में तीसरा स्थान हासिल किया। एमए पॉलिटिक्स सेमेस्टर तीसरे की छात्रा मनप्रीत कौर ने 73.7 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज में पहला स्थान, विशैली बाला ने 70.7 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में दूसरा तथा सरबजीत कौर ने 70.5 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन रविन्द्र सिंह चक्क एवं समूह कमेटी सदस्यों ने छात्राओं व अभिभावकों को बधाई दी।
खबरें और भी हैं...