कुश्ती में दीपक सीएस पहले व प्रवीन दूसरे स्थान पर रहे
होशियारपुर के गांव मननहाना में 108 संत बाबा हरी सिंह नेकी वालों की याद 34वें भारत केसरी दोहरे भारत केसरी 90 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती मुकाबलों में दीपक सीएस दिल्ली पहले और प्रवीन सीएस दिल्ली दूसरे स्थान पर रहा। विजयी पहलवान को एक लाख 51 हजार रुपए और उप विजयी पहलवान को 76000 रुपए नकद इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
22वें भारत केसरी लड़कियों के मुकाबले में 60 किलोग्राम भार वर्ग में सीतल तोमर पहले और मनप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रही। मुकाबले में विजयी रही सीतल तोमर को 55 हजार और उप विजयी मनप्रीत को 26 हजार रुपए नकद इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। भारत कुमार भार वर्ग 85 किलोग्राम में वनीत पटियाला पहले और संदीप पटियाला दूसरे स्थान पर रहा। आफ ताबे हिन्द 80 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप खन्ना पहले और करन दिल्ली दूसरे स्थान पर रहा। शाने हिन्द भार वर्ग 60 किलोग्राम में मनदीप पटियाला पहले और यशवीर फिरोजपुर दूसरे स्थान पर रहा। सितारे हिन्द भार वर्ग 70 किलोग्राम में विशाल दिल्ली पहले स्थान पर रहा। उक्त मुकाबलों में 200 के करीब पहलवानों ने जोर का प्रदर्शन किया। विजयी पहलवानों का सम्मान संत बाबा जसवंत सिंह और पदम श्री पहलवान करतार सिंह ने किया। इस मौके गावों के लोग मौजूद थे।
विजयी पहलवान को सम्मानित करते प्रबंधक।-भास्कर
जिले के गांव मननहाना में करवाए भारत केसरी कुश्ती मुकाबले की शुरुआत करवाते संत बाबा जसवंत सिंह। जिसमें कबड्डी प्रेमियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।-भास्कर