पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tanda News Demand For Confirmation Guest Faculty Assistant Professor At Tanda College On Strike

पक्का करने की मांग : टांडा कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर हड़ताल पर रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी कॉलेज टांडा में भी गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर हड़ताल पर हैं। वीरवार को प्रो. हरमिंदर सिंह डिंपल, प्रो. रविंदर सिंह, प्रो. गुलशनदीप, प्रो. अमरिंदर सिंह, प्रो. हुक्म चंद, प्रो. जसविंदर सिंह, प्रो. फलविंदर वर्मा, प्रो. जोगा सिंह, प्रो. धर्मजीत सिंह, प्रो. बख्शीश आजाद आदि ने कहा कि अगर किसी भी गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर की नौकरी को नुकसान पहुंचा तो हर सहायक प्रोफेसर संघर्ष करने के लिए तैयार है।

वह 20 सालों से कम वेतन और कॉलेजों की ओर से सौंपे गए पढ़ाने के अलावा दूसरे कामों को तनदेही से निभा रहे हैं। उनको नौकरी पर रखने के समय पंजाब सरकार के नियमों को ध्यान में रखा गया था। आज जब उनको लाभ देने का समय आया तो सरकार के अधिकारियों की ओर से उनके साथ नादरशाही रवैया अपनाया जा रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि घर-घर रोजगार देने का वादा पूरा करते हुए तरस के आधार पर बिना किसी शर्त से गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों की नौकरी को रेगुलर किया जाए।

इस मौके विनय कुमार, जसप्रीत कौर, रजनीश कौर, अमनदीप कौर, सोनिया, ध्वनि, अनिल विग, नवनीत कौर व कविता उपस्थित थे।

हड़ताल पर बैठे गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर्स।-भास्कर
खबरें और भी हैं...