- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Demand For Running Tubewell Of Ward 17 Arose In Janata Durbar
जनता दरबार में वार्ड -17 का ट्यूबवेल चलाने की मांग उठी
भाजपा कार्यालय शास्त्री मार्केट में पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा लगाए गए जनता दरबार में भारी गिनती में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। वार्ड नंबर 17 भीम नगर से पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने कहा कि उनके वार्ड में पानी सप्लाई की पाइपें राजनीतिक भेदभाव से डाली जा रहे हैं। घरों के कनेक्शन नहीं जोड़े जा रहे तथा नगर निगम द्वारा लगाए गए ट्यूबवेल में मोटर भी नहीं डाली गई, जिससे पीने के पानी की भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ लोग नक्शे पास ना होने की शिकायत लेकर पहुंचे। एक प्रार्थी ने बताया कि पुड्डा द्वारा उसे बवेजा एनओसी जारी नहीं किया जा रहा। भेदभाव के कारण 200 लोगों को नीले कार्ड जारी नहीं किए, जिन्हें पहले कार्ड दिए गए थे। कई नौजवान अपनी नौकरी के लिए प्रार्थना लेकर आए। सूद ने सभी कार्यकर्ताओं की शिकायत संबंधित अधिकारियों से बातचीत करके हल करवाई।
इस मौके जिला भाजपा प्रधान विजय पठानिया, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा,सुरेश भाटिया बिट्टू, रंजीत राणा, प्रेम सिंह पीपलांवाल, रमेश ठाकुर, आनंद वीर सिंह, कुलविंदर सिंह, विनय कुमार, विपुल पालिया, यशपाल शर्मा, अजमेर पठानिया, नरेंद्र शर्मा, अमित अंगरा, मोहित कुमार, धीरज ऐरी आदि भी उपस्थित थे।