पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Demonstration To Secure Job And Demand Unconditional Confirmation

नौकरी को सुरक्षित करने और बिना शर्त पक्के करने की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों की नौकरी सुरक्षित करने की मांग को लेकर बुधवार से ही पंजाब भर के 48 सरकारी कॉलेजों के 1011 गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर अनिश्चित समय के लिए हड़ताल पर बैठे हुए हैं, जिनमें सरकारी कॉलेज होशियारपुर के 56 गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों में से 52 प्रोफेसर भी शामिल हैं।

दोआबा जोन के प्रधान जसविंदर सिंह और कॉलेज प्रधान संजीव कुमार बंसल की अगुवाई में प्रोफेसर हड़ताल पर धरना दे रहे हैं। दूसरे दिन हड़ताल के दौरान प्रधान संजीव कुमार बंसल ने बताया कि पंजाब सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है और उसको जगाने के लिए यह हड़ताल जरूरी थी। 2002 में गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की गई थी और उस समय उनको 100 रुपए प्रति घंटे के हिसाब मिलते थे, जिसके बाद 2014 में पंजाब सरकार ने उनकी तनख्वाह 10 हजार रुपए प्रति महीना फिक्स कर दी और उनका कार्यकाल 10 महीने का कर दिया। इस दौरान कमेटी ने संघर्ष किया और साल 2016 में उनका कार्यकाल 12 महीने कर दिया गया और उनकी तनख्वाह 21 हजार 600 रुपए महीना कर दी। इसमें 10 हजार रुपए पंजाब सरकार ने और 11 हजार 600 रुपए पीटीए फंड (पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन) ने अदा करनी होते हैं। इसमें 11 हजार 600 रुपए तो समय पर मिलते रहते हैं लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से मिलने वाले 10 हज़ार रुपए
दो-दो महीने बाद मिलते हैं। उनके कॉलेज में 106 प्रोफेसरों की पोस्ट हैं जिनमें से 56 गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर है।

हड़ताल में उनके साथ 52 साथी शामिल हैं जबकि उनके चार साथी प्रोफेसर पंजाब सरकार के डर की वजह से हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनकी नौकरी को सुरक्षित रखने के कार्य को पहल के आधार पर करे नहीं तो संघर्ष जारी रखा जाएगा। सरकार उनको पक्का करने के लिए बिना शर्तें नियम लागू करे। हड़ताल के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सीनेटर प्रो. संदीप सीकरी ने कहा कि वह भी हड़ताली प्रोफेसरों के साथ हैं।

स्टूडेंट यूनियन प्रोफेसरों के साथ मिलकर संघर्ष को और तेज करेंगे। इस मौके पर मनजिंदर कौर, गायत्री, हरजिंदर कुमार, संदीप कौर, अमनदीप कौर, पलविंदर कौर, भाग्यश्री, ममता चौधरी, सोनिया, डिम्पल महे, नीति शर्मा, तजिंदर कौर, सरोज शर्मा, मोनिका शर्मा, कमलदीप कौर, अनुराधा शर्मा(सभी प्रोफेसर) व अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे।

हड़ताल पर बैठे सरकारी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर।
खबरें और भी हैं...