- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Department Asks For Report Regarding Shifting Of Children Of Bajwara School
बजवाड़ा स्कूल के बच्चे शिफट करने के प्रति विभाग ने दोबारा मांगी रिपोर्ट
बजवाड़ा के सरदार बहादर अमीर चंद सीनियर सेकेंडरी हैरीटेज स्कूल में आर्मड फोरसिस प्रिपरेटरी इंसचिटयूट बनाने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी सेकंडरी मोहन सिंह लेहल से बुधवार को बच्चों को आसपास के कौन से स्कूलों में शिफट किया जा रहा है, इसकी रिपोर्ट विभाग ने दोबारा मांग ली है। इससे पहले डीईओ मोहन सिंह लेहल और डिप्टी डीईओ राकेश कुमार ने विभाग को जो रिपोर्ट भेजी थी उसमें इन दोनों अधिकारियों की डीपीआई ऑफिस से किरकिरी हुई थी। क्योंकि इन्होंने बंद किए जा रहे स्कूल के 322 छात्र बजवाड़ा के हाई स्कूल में शिफट करने की रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेज दी। जबकि उक्त हाई स्कूल में 190 के लगभग छात्र पहले ही शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा 322 और छात्रों को वहां पर एडजस्ट नहीं किया जा सकता। क्योंकि न तो वहां प्रयाप्त क्लास रूम हैं, न लैब, न लाइब्रेरी और न ही ग्राउंड। इस कारण उक्त स्कूल की प्रिंसिपल ने विभाग को बता दिया था कि वह इतने बच्चों को दाखिला नहीं दे सकेंगी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने डीईओ को पत्र निकालकर दोबारा रिपोर्ट तैयार के लिए कहा था।
इस मामले में डिप्टी डीईओ राकेश कुमार और डिप्टी डीईओ सुखविंदर सिंह रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। जब लेहल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बात डिप्टी डीईओ राकेश कुमार पर डाल दी। जब राकेश कुमार से बात की गई तो वह भड़क उठे और कहने लगे कि आप जबरदस्ती बात नहीं पूछ सकते। जवाब चाहिए तो लेहल से बात करें।