पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Department Of Commerce Conducts Fdp On Ipr At Dav College

डीएवी कॉलेज में कॉमर्स विभाग ने किया आईपीआर पर एफडीपी का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीएवी कॉलेज के पोस्टग्रेजुएट कॉमर्स विभाग की ओर से आईपीआर (बौद्धिक संपदा अधिकार) पर एफडीपी का आयोजन किया गया। डॉ. नीरजा ढींगरा प्राचार्या की अध्यक्षता में संस्था के आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सैल) के दिशानुसार कार्यक्रम में कार्पोरेट वकील अमित विनायक मुख्य वक्ता थे। उन्होंने पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत प्रमुख प्रकार के आपी और तकनीकी आविष्कारों के बारे में चर्चा की। साथ ही विशुद्ध रूप से कलात्मक कार्य कॉपीराइट अधिनियम 1957 द्वारा कवर किए गए, प्रतीक, शब्द, लोगो आदि को ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 द्वारा कवर किया गया। उन्होंने आईपी के बारे में एक व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया और यह भी चर्चा की कि अपने मूल कार्य को कैसे संरक्षित किया जाए। यदि किसी ने कॉपीराइट अधिनियम के तहत हमारे काम को चुराया है तो मामला दर्ज करें। इस अवसर पर प्रो. जुगल किशोर विभागाध्यक्ष कॉमर्स, मोनिका लखनपाल, अमन बाहरी, मनीष मल्होत्रा, राजकुमारी, नीतू, कुलदीप, अमन ठाकुर, विक्रम, चेतना, डा. रूबी जैन तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...