पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garhshankar News Deputy Speaker39s Security Personnel Arrested In Case Of Molestation

डिप्टी स्पीकर का सुरक्षाकर्मी छेड़छाड़ के केस मेंे गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा | एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने एक पुलिस मुलाजिम पर ही छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरवीर सिंह निवासी वजीरपुर भूमा (जिला फाजिल्का) के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार मुलाजिम पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी की सुरक्षा में तैनात है। जिसे पुलिस ने
गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सिविल लाइन रविन्द्र सिंह के अनुसार एक दिन पहले एक नाबालिग लड़की ने बयान दर्ज करवाया था कि आरोपी ने उससे अश्लील हरकतें की हैं। पुलिस ने आरोपी पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...