- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Divyang Delegation Met Roadways Gm Anil Kumar Over Problems
दिक्कतों को लेकर दिव्यांगों का प्रतिनिधिमंडल रोडवेज के जीएम अनिल कुमार से मिला
भारतीय विकलांग क्लब पंजाब के प्रधान जरनैल सिंह धीर स्टेट अवार्डी, सदस्य जिला स्तरीय लोकल लेवल कमेटी द नेशनल ट्रस्ट एक्ट 1999 गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, मिनिस्टरी ऑफ सोशल जस्टिस एंड इंपावरमेंट की अध्यक्षता में दिव्यांगों का प्रतिनिधि मंडल पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर अनिल कुमार को मिला तथा उनका स्वागत किया और उनको अंगहीनों के समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
इस मौके जनरल मैनेजर अनिल कुमार ने कहा कि नेत्रहीनों तथा दिव्यांगों को पंजाब सरकार की बसों में कोई भी मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इस मौके जसवंत सिंह जंडी, पूर्व एसडीओ सरवन कुमार, मनजीत सिंह लक्की, जसपाल सिंह सैनी आदि मौजूद थे।
रोडवेज जीएम अनिल कुमार को गुलदस्ता भेंट करते हुए जरनैल सिंह धीर और अन्य। -भास्कर