पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना से डरें नहीं, सावधानी बरतें : डॉ. बाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी कालेज के प्रिंसिपल डॉ. परमजीत सिंह की अगुवाई में रैड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार के सहयोग से विद्यार्थियों को कोरोना वायरस संबंधी जागरुक करने के लिए सेमिनार करवाया। मुख्य मेहमान डॉ. जमील बाली जी उपस्थित हुए।

इस मौके डॉ. जमील बाली ने कोरोना वायरस बीमारी के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी व कहा कि इस बीमारी से डरने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। बल्कि कुछ बातों का ध्यान रखकर हम इस बीमारी से बचकर रह सकते है। उन्होंने कहा बुखार ज्यादा होने पर, रेशा होने पर, खांसी होने पर हमें इसकी जांच करानी
चाहिए। इससे बचने के लिए बार बार हाथ धोने चाहिए, ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, नए रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए, भीड़ से बचकर रहना चाहिए मुंह ढक कर रखना चाहिए, तभी हम अपने आपको तथा दूसरों को इस बीमारी से बचा सकते है।

इस मौके रैड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस मौके रिटायर्ड प्रो. अमरजीत मठारू, हिम्मत सिंधू, सरबजीत सिंह व अन्य मौजूद थे।

सरकारी कॉलेज में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते डॉ. जमील बाली।
खबरें और भी हैं...