पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News E Rickshaw Drivers Lipika Verma And Amandeep Kaur Honored

ई-रिक्शा चालक लीपिका वर्मा और अमनदीप कौर को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आज विश्व महिला दिवस पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन पंजाब द्वारा वुमेन डेंटल कौंसिल एवं आईडीए पंजाब द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर पर चेन्नई से विख्यात डा. एस महालक्ष्मी ने आधुनिक डेंटल तकनीकों में एंडोडोन्टिक्स’’ विषय पर सेमिनार में जानकारी दी। पंजाब डेंटल कौंसिल के रजिस्ट्रार डा. पुनीत गिरधर, वुमन डेंटल काउंसलिंग पंजाब की चेयरपर्सन डा. अनु गिरधर, पंजाब प्रधान डा. अमरजीत रियात, पूर्व प्रधान डा. पंकज शिव, डा. हरजिंदर सिंह, प्रधान इलेक्ट डा. अवनीश ओहरी एवं पंजाब सचिव डा. सचिन देव मेहता विशेष तौर पर उपस्थित थे। जिला आईडीए प्रधान डा. करन चावला एवं डब्ल्यूडीसी चेयरपर्सन डा. विभा गुप्ता की अगुवाई में आयोजित इस समागम को होशियारपुर, नवांशहर एवं फगवाड़ा द्वारा संयुक्त रूप से करवाया गया। जिसमें महिला दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली, स्किट एवं क्विज का भी आयोजन किया गया। होशियारपुर से डा. मीनाक्षी, डा. शालिनी, डा. रश्मि, डा. बबिता, डा. शिप्रा, डा. अनु, डा. गगन, डा. समृति, डा. रश्मि बरूटा ने इन कार्यक्रमों में विशेष भूमिका निभाई। विशिष्ट डाक्टरों में डा. जगदीश चन्द्र, डा. केआर बाली, डा. सनम,डा. नवदीप सैनी, डा. चेतन सहित अन्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर होशियारपुर की दो विशिष्ट महिला ई-रिक्शा चालकों लीपिका वर्मा व अमनदीप कौर को आईडीए पंजाब द्वारा सम्मानित किया गया। आईडीए सचिव डा. संदीप पासी ने होशियारपुर एवं पंजाब से आए सभी डाक्टरों विशेष तौर पर डा. गुरपाल, डा. सहजपाल, डा. शीनम, डा. हरजिंदर बैंस, डा. गगनप्रीत कौर, डा. मनदीप सिंह का नवांशहर एवं फगवाड़ा द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...