- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Education Teacher Honored 3 Teachers Of Chauhal School Who Taught Children Overtime
बच्चों को ओवरटाइम लगा पढ़ाने वाले चौहाल स्कूल के 3 अध्यापकों को शिक्षा सचिव ने किया सम्मानित
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल के 3 गणित अध्यापकों सुनील कुमार, रितु वर्मा तथा राजीव कुमार को शिक्षा सचिव ने प्रशंसा पत्र भेज कर सम्मानित किया है। स्कूल में आयोजित एक संक्षिप्त समागम के दौरान प्रिंसिपल इंदिरा रानी ने इन अध्यापकों को प्रशंसा पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से स्कूल के 3 अध्यापकों को प्रशंसा पत्र मिलना गर्व की बात है। इन अध्यापकों ने ओवरटाइम लगाकर आठवीं तथा दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित विषय की तैयारी इस प्रकार से करवाई है कि वह परीक्षा में उत्तीर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि स्कूल के सभी अध्यापकों ने इस बार बच्चों को अपने अपने विषय की तैयारी करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी और इसका सुखद परिणाम परीक्षा परिणाम से रूप में सामने आएगा। उन्होंने बच्चों से भी अनुरोध कि वह अध्यापकों द्वारा करवाए गए कार्य को मेहनत के साथ करें। प्रशंसा पत्र प्राप्त करने के उपरांत सुनील कुमार, रितु वर्मा और राजीव कुमार ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि प्रदेश के सबसे बड़े शिक्षा अधिकारी ने उन्हें प्रशंसा पत्र सौंपा है। इस मौके पर लेक्चरर संदीप कुमार सूद, बलविंदर कौर, रजनी उपस्थित थे।