पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tanda News Ex Servicemen Society Meeting Demands Placed For One Rank One Pension

एक्स सर्विसमैन सोसायटी की बैठक वन रैंक-वन पेंशन देने की रखी मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक्स सर्विसमैन सोसायटी खुन-खुनकलां की महीनावार बैठक सोसायटी के दफ्तर में हुई। बैठक दौरान समूह पूर्व फौजियों ने अपनी मांगों के संबंध में आवाज उठाई। सोसायटी के प्रधान सूबेदार स्वरण सिंह की अगुवाई में हुई बैठक दौरान सभी मेंबरों ने सरकार से मांग की कि उनको एक रैंक एक पेंशन स्कीम लागू की जाए। पूर्व फौजियों के बच्चों को वजीफे की सहूलियत दी जाए। इसके अलावा पूर्व फौजियों को पेंशन के दिनों में बैंकों में विशेष काउंटर खोले जाएं क्योंकि पेंशन के दिनों में बैंकों में भारी भीड़ होने के कारण पूर्व फौजियों को ज्यादा मुश्किल होती है। बैठक दौरान सोसायटी के वाइस प्रधान सूबेदार कुलविंदर सिंह, सूबेदार स्वरण सिंह, सूबेदार जसपाल सिंह, जैलदार सिंह, जसपाल सिंह उपस्थित थे।

एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी की बैठक दौरान उपस्थित मेंबर।
खबरें और भी हैं...