एक्सपर्ट व्यू : कैंसर, लीवर और किडनी डैमेज का खतरा
फूड सैंपलिंग विभाग के पूर्व इंस्पेक्टर और जिला पुलिस अस्पताल के मुख्य डॉक्टर लखबीर सिंह ने बताया कि आजकल लाल मिर्च बहुत कम मिल रही है। मधु मिर्च जैसी कंपनियां सिंथेटिक प्रोडक्ट में कलर मिलाकर लाल मिर्च बताकर बेच रही हैं। इससे कैंसर होता है और किडनी पर बुरा असर पड़ता है। आज जो मरीजों का डायलसिस हो रहा है, इसके पीछे बड़ा कारण मिलावटखोरी है। हिरमची जिसे लाल मिर्च में मिलाकर बेचा जा रहा है इसका आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और एक खास किस्म का बुखार चढ़ जाता है।