पांचवीं रिक्शा दौड़ 23 को: कुलदीप धामी
शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसायटी के प्रधान एवं पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी की अगुवाई में हर साल की तरह शहीद-ए आजम शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित पांचवी रिक्शा दौड़ 23 मार्च दिन सोमवार को खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुआस पुरहीरा मोहल्ला कीर्ति नगर की ग्राउंड में सुबह 11 बजे करवाई जा रही है। इस मौके सोसायटी प्रधान कुलदीप धामी ने बताया रिक्शा वाले भाइयों के लिए एंट्री फ्री है तथा पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले रिक्शा चालक भाईयों को नकद इनाम व ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया जाएगा। इस मौके सनी ठाकुर, मुनीष पाल, मनजीत सिंह कालू, जसवंत जस्सी, ठाकुर विजय सिंह, गुरदियाल सिंह, आशीष सोनू, बब्बल धामी, मनी मेहरा, राज यशपाल, विशाल कुमार, उदय सिंह, सलेश पंडित, सूरज ठाकुर, रणजीत सिंह, प्रदीप कुमार, मिंटू कुमार, अमरेश कुमार, सेवा सिंह, जोरा धामी, गुरिंदर सिंह, राजेश कुमार, सरवन सिंह, सचिन कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद थे।