- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News First In The Third Semester Of Neeru Kataria Ma History At Khalsa College
खालसा कॉलेज में नीरू कटारिया एमए हिस्ट्री के तीसरे सेमेस्टर में फर्स्ट
गढ़शंकर | बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का एमए हिस्ट्री का नतीजा शानदार रहा। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रीत महिंद्र पाल सिंह ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा एमए हिस्ट्री के घोषित नतीजे में कालेज का नतीजा सौ प्रतिशत रहा, तो नीरू कटारिया पुत्री पवन कटारिया ने 64.25 प्रतिशत अंक लेकर पहला, हरप्रीत कौर पुत्री बलविंदर सिंह ने 63.50 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और सरोज रानी पुत्री रूप लाल ने 59 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।