पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Five Men Beat Up Young Man At Bus Stand Garhdiwala Case Against All On Charges Of Assault

बस स्टैंड गढ़दीवाला पर पांच लोगों ने युवक को पीटा, मारपीट के आरोप में सभी पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गढ़दीवाला के मोहल्ला वाल्मीकि के युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में गढ़दीवाला पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि योगेश्वर सभ्रवाल (24) ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि 11 मार्च को करीब 1 बजे वह अपनी फ्रूट वाली गाड़ी महिंद्रा में बस स्टैंड गढ़दीवाला पर फ्रूट बेच रहा था। उस समय हनी, गोल्डी अटवाल उर्फ फौजी, गुरजंट सहोता, संदीप और दविंदर ने उसके साथ दस्ती हथियारों के साथ मारपीट की शुरू कर दी। इस हमले में वह जख्मी हो गया। उसको चाचा सोमराज सभ्रवाल ने गाड़ी का प्रबंध करके सिविल अस्पताल भूंगा में दाखिल करवाया। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि योगेश्वर के बयानों के आधार पर आरोपी हनी, गोल्डी अटवाल उर्फ फौजी, गुरजंट सहोता, संदीप और दविंदर पर धारा 324, 323, 506, 379, 148 और 149 के तहत केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...