- Hindi News
- National
- Tanda News Flags At The Mata Sheetla Darbar Tanda At The Chaitra Mass Fair
माता शीतला दरबार टांडा में चैत्र मास के मेले में संगत चढ़ाए झंडे
हर साल की तरह इस साल भी चैत्र मास शुरू होने पर शीतला माता मंदिर उड़मुड़ में झंडा चढ़ाने की रस्म बिमला माता ने अदा की। श्रद्धालुओं ने भी मनोकामनाएं करते हुए दरबार में माथा टेककर झंडे चढ़ाए। बिमला माता के दिशा निर्देश तहत नवदीप छितरु की अगुवाई में शीतला माता मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई, जो टांडा शहर के अलग-अलग बाजारों व मोहल्लों से होती हुई शीतला माता मंदिर उड़मुड़ में पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभा यात्रा अलग-अलग भजन मंडलियों ने कीर्तन जरिए माता का गुणगान करते हुए संगत को निहाल किया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं की ओर से चाय-पानी के लंगर लगाए गए थे। संगत की ओर से जय माता शीतला माता के जयकारों के साथ आकाश गूंज रहा था। बिमला माता ने कहा कि चैत्र मॉस में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में सवा महीने दूध की कच्ची लस्सी चढ़ाते हुए मन्नत मांगते हैं।
माता रानी की ओर से उनकी मन्नतें पूरी होने पर संगत दरबार में माथा टेककर अलग-अलग पकवानों के लंगर लगाते हैं। इस मौके पर लखविंदर सिंह लक्खी पूर्व कमिश्नर पंजाब, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. केवल सिंह, जवाहर खुराना, गुरजीत सिंह, मिकी नैय्यर, चौधरी बाल क्रिशन, ब्रिज सोंधी, डॉ. उपासक भगत, बिल्लू सैनी, संदीप सैनी, लशमन सिंह, क्रिशन कुमार, परमिंदर सिंह पंमी, शिवसेना पंजाब उत्तरी भारत प्रमुख मिक्की पंडित व अन्य मौजूद रहे।
मंदिर में झंडा चढ़ाते हुए श्रद्धालु।