पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datarpur News Forest Department Recovered Teak Trees From Vrindavan Forest And Recovered From The Accused 224 Lakh

वृंदावन के जंगल से सागवान के पेड़ चोरी काटे वन विभाग ने अारोपी से वसूले ~2.24 लाख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुछ दिन पहले शेषनाग देवता के पावन वृंदावन मंदिर के पास से पांच सागवान के पेड़ किसी ने चोरी काटे लिए थे। इसको लेकर इलाके के लोगों में काफी चर्चा चल रही थी और वन विभाग के मुलाजिमों के लिए भी चोरी काटे गए पेड़ चिंता का विषय बना हुआ था। वन विभाग के कर्मियों ने पेड़ काटने वाले आरोपी को ढूंढ लिया है। आरोपी से करीब 2.24 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया है।

गार्ड मंगल सिंह ने बताया कि तीन मार्च को सुबह जैसे ही पता चला कि जंगल से सागवान के पेड़ चोरी काटे गए हैं तो उसने उसी समय विभाग के ब्लॉक अफसर मक्खन सिंह को सारी जानकारी दी। उसके बाद सारी टीम ने मिलकर काफी लोगों से पूछताछ करके छानबीन की और पेड़ काटने वाले अारोपी तक पहुंच करके छिपाकर रखी सारी लकड़ी चेक की। वन विभाग के ब्लॉक अफसर मक्खन सिंह ने बताया कि राकेश कुमार की अोर से चोरी काटे गए पेड़ों का सारा माल देखकर बनती कार्रवाई करके अारोपी से 2,23,900 रुपए लकड़ी का मूल्य जुर्माने सहित वसूल कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...