गांव गोईबाल में चार दिवसीय धार्मिक समागम आज
अर्जुन सिंह।
दातारपुर|नजदीकी गांव गोईबाल के ब्लू मोहल्ले में स्थित मां वैष्णो कुल देवी के दरबार पर दसवां वार्षिक चार दिवसीय धार्मिक समागम आज 14 मार्च दिन रविवार से आरंभ होगा।
दरबार के मुख्य सेवादार बाबा अर्जुन सिंह ने बताया कि बाबा लाल दयाल दरबार के गद्दीनशीन महामंडलेश्वर महंत रमेश दास महाराज की परम अध्यक्षता इस धार्मिक समागम का आगाज 14 मार्च दिन रविवार को ठीक 12 बजे भव्य कलश यात्रा निकाल कर किया जाएगा। बाबा अर्जुन सिंह ने बताया कि 14 से 17 मार्च तक चार दिन हर रोज सुबह 9 बजे समाज के कल्याण व खुशहाली के लिए विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ होगा।
15 और 16 मार्च को दो दिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक संत सम्मेलन की बैठक होगी।