पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Gangster Ravi Balachauria Presented In Court Along With Three Accomplices Police Of 4 Police Stations Reached To Take Remand

तीन साथियों के साथ गैंगस्टर रवि बलाचौरिया को कोर्ट में किया पेश, 4 थानों की पुलिस रिमांड पर लेने के लिए पहुंची

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो दिन का मिला रिमांड, कई थानों में दर्ज हैं केस

शहर के कारोबारियों संबंधी नहीं मिले सुबूत


मॉडल टाउन के शराब कारोबारी नरेश अग्रवाल के घर फायरिंग पर शहर के एक भाजपा नेता के नाम की चर्चा शुरू हुई थी। कहा जा रहा था कि बलाचौरिया के पकड़े जाने पर उस पर भी गाज गिरेगी। बलाचौरिया के पकड़े जाने के बाद फिर उस नेता व एक और शराब कारोबारी का नाम उछला था। पुलिस सूत्रों की मानें तो इन दोनों के खिलाफ अभी सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि, राजनीतिक विरोधी इस बात को उछाल रहे हैं। इस संबंधी एसएसपी गौरव गर्ग ने कहा कि अभी एेसा कुछ नहीं है। जांच चल रही है।


पेशी के बाद रवि बलाचौरिया को लेकर जाती सीआईए स्टाफ पुलिस।

होशियारपुर | पुलिस ने गैंगस्टर रवि बलाचौरिया को उसके तीन साथियों के साथ कड़ी सुरक्षा में शनिवार को करीब तीन बजे होशियारपुर की जेएमआईसी जसलीन नारंग की कोर्ट में पेश किया।

रवि बलाचौरिया को सिटी पुलिस ने 2019 में विकास हंस पर फायरिंग, शराब कारोबारी गुरविंदर सिंह से 20 लाख की फिरौती मांगने और धमकी देने के मामले में रिमांड पर ले लिया है। पुलिस ने जुगल किशोर ज्वेलर्स के डाका मारने के मामले में तीन आरोपी बलजिंदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह और अरुण को भी रिमांड पर लिया है। चारों आरोपियों को पुलिस अब 16 मार्च को फिर से कोर्ट में पेश करेगी। इस दौरान कोर्ट कॉम्प्लेक्स को पुलिस छावनी में तबदील किया गया था। बलाचौरिया पर थाना माडल टाउन, थाना सदर, हरियाना और चब्बेवाल थाने में मामले दर्ज हैं।

थाना माडल टाउन के एसएचओ बिक्रम सिंह, थाना सदर के एसएचओ गगनदीप सिंह, थाना हरियाना एएसआई सुखदेव सिंह और चब्बेवाल पुलिस भी बलाचोरिया को उक्त थानों में दर्ज मामलों में रिमांड लेने कोर्ट पहुंची थी। डीएसपी सिटी जगदीश अत्री भी कोर्ट कांप्लेक्स में थे।
खबरें और भी हैं...