लड़की ने मानसिक परेशानी में निगली जहरीली दवा, मौत
होशियारपुर | गुरु गोबिंद सिंह नगर में 23 वर्षीय लड़की ने मानसिक परेशानी में कोई जहरीली दवाई निगल ली, जिस कारण उसकी मौत हो गई। थाना मॉडल की पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतका की दादी के बयानों पर धारा 174 तहत कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार लड़की कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। इसके चलते उसने घर में ही कोई गलत जहरीली दवाई निगल ली, जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।