- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Government Expressed Gratitude For The Release Of Sugarcane Subsidy
गन्ने की सब्सिडी जारी करने पर सरकार का जताया आभार
टांडा उड़मुड़|दोआबा किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान जंगवीर सिंह ने कहा कि कि वादे के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से किसानों की पिछले साल की बकाया सबसिडी सरकार ने किसानों के खातों में डाल दी है। उन्होंने कमिश्नर पंजाब जसवंत सिंह और एसडीओ बलवीर चंद जालंधर का धन्यवाद करते हुए कहा कि बीते साल जो सरकार ने किसानों से 25 रुपए प्रति क्विंटल सबसिडी देने का वादा किया था, को बिना किसी संघर्ष, धरनों के किसानों के खातों में डाल दिया है। साथ ही उन्होंने एबी शुगर मिल दसूहा जोकि हर साल पंजाब में पहले नंबर व पेमेंट देने पर एमडी रजिंदर सिंह चड्ढा, प्रधान बलवंत सिंह ग्रेवाल और जीएम पंकज कुमार का धन्यवाद किया। इस मौके जरनैल सिंह, बलवीर सोहिया, रणजीत सिंह बाजवा, जुझार सिंह, प्रीतमोहन हैप्पी, अमरजीत कुराला, सतपाल मिर्ज़ापुर आदि मौजूद रहे।