पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Government Should Take Action Against Traitors Sitting Inside The Country Dr Raman Ghai

देश के अंदर बैठे गद्दारों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करे : डॉ. रमन घई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशियारपुर | यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने देश के गद्दारों की होली जलाई और दिल्ली दंगों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला प्रधान डॉ. पंकज शर्मा की अगुवाई में कौंसिल सदस्य सरकारी कॉलेज चौक पर इकट्ठा हुए। कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमन घई कहा कि देश विरोधी ताकतें जो हमारे समाज में रह कर देश को तोडऩे में लगी हुई हैं, ऐसे व्यक्ति चाहे जितने भी उच्च पद पर आसीन हों उनके खिलाफ सरकार को कार्रवाई करते हुए जेल भेजना चाहिए ताकि और लोग देश को तोडऩे वाले मनसूबों में कामयाब न हो सकें। सचिव एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी ने कहा कि कौंसिल का हर कार्यकर्ता अंतिम सांस तक देश की एकता, अखंडता के लिए देश के गद्दारों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा। इस मौके नगर अध्यक्ष डॉ. वशिष्ट कुमार, बरजिंदर सिंह, डॉ. राज कुमार सैनी, रमनीश घई, अश्विनी छोटा, यशु जैन, पाली धामी, मनिंदर सिंह, हरजीत सिंह, जसवीर सिंह, परमजीत राणा, राजेश सैनी, हरीश शर्मा, साहिल बदुया, आजाद कुमार मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...