- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Government To Issue Toll Free Numbers For Relief To Indian Students Studying Abroad Khanna
विदेश में पढ़ते भारतीय विद्यार्थियों को राहत के लिए टोल फ्री नंबर जारी करे सरकार : खन्ना
होशियारपुर | भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कोरोना त्रासदी के चलते विदेशों में पढ़ाई करने गए भारतीय विद्यार्थियोंं को पेश आ रही समस्याओं से राहत दिलवाने के लिए उनके लिए टोल फ्री नंबर जारी करने का केन्द्र सरकार को सुझाव दिया है। अविनाश राय खन्ना के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति संंबंधी जानकारी देते उनके निजी सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि विदेशों में पढ़ाई करने गए भारतीय विद्यार्थी जो अभी तक विदेशों में सही तरीके से व्यवस्थित भी नहीं हो पाए हैं, को कोरोना वायरस त्रासदी के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खन्ना ने इस मुद्दे पर चिंता जताते विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि े सभी दूतावासों में भारतीयों को अपनी समस्याएं बताने के लिए टोल फ्री नंबर तथा विदेशों में रह रहे विद्यार्थियों व बच्चों के लिए दिल्ली का भी टोल फ्री नंबर जारी करे।