- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Guest Faculty Professors Of Mahant Ram Prakash Das College Protest
महंत राम प्रकाश दास कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर्स ने दिया धरना
तलवाड़ा | पंजाब संघर्ष कमेटी के आह्वान पर बुधवार को तलवाड़ा के महंत राम प्रकाश दास सरकारी कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के पद पर कार्यरत प्रोफेसरों ने अपनी सर्विस को रेगुलर करने की मांग के समर्थन में क्लास का बहिष्कार करके हड़ताल की तथा दिन भर धरना दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक हजार प्रोफेसर कम वेतन पर दशकों से सेवा कर रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। महंगाई के कारण कम वेतन में गुजारा नहीं चलता। उनकी मांग है कि उन्हें पक्की नौकरी तथा पूरा वेतन मिले। धरने में प्रो. रुपाली, इकबाल सिंह, दलविंदर पाल सिंह, मुनीश कश्यप, जसमीत कौर, रणजीत सिंह, जतिंदर कुमार, नीतिका, रजनीश शर्मा, कृष्णा देवी, नीना भारद्वाज, सीमा शर्मा, सुमन सूदन, पायल, रीना, सुमन वाला, इन्दर जीत कौर, गुरमीत कौर, जीवन ज्योति, कुलदीप चंद, गुरसेवक सिंह, सीतल सिंह, सुषमा कुमारी ने भाग लिया।
तलवाड़ा में अपनी सर्विस को रेगुलर करने की मांग के समर्थन में धरना देते गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर।-भास्कर