सेहत जांच कैंप में 200 मरीजों का चेकअप
एडवोकेट पराशर बोले-फ्री मेडिकल कैंप किसी वरदान से कम नहीं
श्री ब्राह्मण सभा प्रगति पंजाब के द्वारा केशो मंदिर नई आबादी में फ्री मेडिकल कैंप लगाया। इसमें डॉ. रंजीत सिंह बच्चों के रोगों के माहिर, डॉ. उपेंद्र सिंह दिल और छाती के रोगों के माहिर, डॉ. नवदीप बैंस हड्डियों के रोगों के माहिर ने 200 मरीजों की जांच की। कैंप में फ्री दवाइयां बांटी गई और लंगर भी लगाया।
सभा के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील पराशर ने कहा की सभा फ्री मेडिकल कैंप इसलिए लगाती है ताकि गरीब लोग इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकें। उन्होंने कहा कि जो लोग गरीब हैं और दवाई का खर्चा नहीं उठा सकते और जांच न करवाने के कारण उनकी बीमारी बढ़ती रहती है, उनके लिए फ्री मेडिकल कैंप वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा की सभा अपना धार्मिक प्रोग्राम भी अगले महीने अप्रैल में करवाने जा रही है। सभा के सेक्रेटरी अश्विनी शर्मा ने कहा कि जल्द ही सभा एक और फ्री मेडिकल कैंप फतेहगढ़ में लगाएगी, जो सभा का 10वां फ्री मेडिकल कैंप होगा। उन्होंने कहा की बढ़ते नशे को देखते हुए सभा ने यह भी फैसला किया है की जल्द ही सभा अलग-अलग खेलों के टूर्नामेंट करवाने के बारे में भी सोच विचार करेगी। कैंप के बाद डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. नवदीप बैंस और शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी को सम्मानित किया।
इस मौके संजीव शर्मा, अभिषेक कौशल, ओमकार कौशल, मनदीप शर्मा, अमनदीप शर्मा, अक्षय शर्मा, भूषण शर्मा, रामगोपाल शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, विजय लक्ष्मी, इंदु बाला कौशल, रजनी शर्मा, करुणा, संदीप शर्मा, कृष्णा, जसवंत सैनी, नरेश सैनी, टीएल मल्होत्रा, एडवोकेट परमिंदर सिंह, एडवोकेट देवेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, महेश कपूर आदि के अलावा अन्य हाजिर थे।
फ्री मेडिकल कैंप में मरीजों का निरीक्षण करते डॉक्टर।-भास्कर
श्री ब्राह्मण सभा प्रगति ने केशो मंदिर नई आबादी में लगाया मेडिकल कैंप