पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tanda News Health Department Will Deploy A Health Team On 50 Houses People Will Go Door To Door Sdm

50 घरों पर एक हेल्थ टीम तैनात करेगा सेहत विभाग, घर-घर लोगों की करेगी जांच : एसडीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव मूनक कलां व मूनक खुर्द में कोरोना वायरस के संभावित हालातों से निपटने के लिए एसडीएम ज्योति बाला की प्रधानगी में मॉक ड्रिल करवाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह, सहायक सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, नोडल अफसर डॉ. सलेश कुमार, नायब तहसीलदार ओंकार सिंह व पुलिस विभाग से डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल उपस्थित थे।

एसडीएम ज्योति बाला ने बताया कि कोरोना वायरस से घबराने की नहीं, सिर्फ सावधान रहने की जरूरत है। पंजाब में इसका एक ही पॉजिटिव केस विदेश से आए व्यक्ति में पाया गया था और वह अब ठीक हो रहा है। मॉक ड्रिल का मकसद कोरोना को लेकर विभागों का तालमेल और प्रशासन के किए प्रबंधों की समीक्षा करना है। सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल में 50 घरों के पीछे सेहत विभाग की टीम तैनात की जाएगी, जो घर-घर जाकर लोगों की सेहत की जांच करेगी। बुखार, खांसी या जुकाम जैसे लक्षण पाए जाने पर उसे सिविल अस्पताल में जांच के लिए भेजेंगे। सेहत विभाग के अमले को सिखलाई देकर हर तरह की स्थिति को निपटने के काबिल बनाया जा रहा है।

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें


सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाना चाहिए। हाथों को साबुन के साथ 20 सेकेंड तक धोना चाहिए। जिस व्यक्ति को खांसी, जुकाम या बुखार हो, उससे हाथ न मिलाएं। न ही गले मिलें और एक मीटर दूरी बनाकर रखें। खांसी करते समय नाक व मुंह ढककर रखें। उन्होंने कहा कि शकी मरीजों के लिए जिले के सब-डिविजनल अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।


विदेश से आए लोग 14 दिन घर पर ही रहें

डॉ. स्लेश नोडल अफसर ने बताया कि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्र या मरीज के संपर्क में आता है तो उसे 14 दिन तक घर में ही रहना चाहिए। खांसी, बुखार या जुकाम हो तो तुरंत नजदीकी सेहत संस्था में संपर्क करें। सेहत विभाग ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता सामग्री भई बांटी। इस मौके मीडिया विंग से गुरविंदर शाने, गुरप्रीत सिंह, कुलवीर सिंह, जसविंदर सिंह व अन्य पैरा-मेडिकल स्टाफ उपस्थित था।

मूनक कलां में सेहत विभाग व एसडीएम ज्योति बाला कोरोना वायरस संबंधी लोगों को जागरूक करते हुए।
खबरें और भी हैं...