गोबिंद गोधाम गोशाला में मनाया होली का त्योहार
होशियारपुर | श्री गऊ सेवा समिति होशियारपुर ने आदमवाल रोड़ स्थित श्री गोबिंद गोधाम गोशाला में होली पर्व मनाया। इस दौरान स्वामी मोहनानंद संकीर्तन मंडली ने संकीर्तन किया। इस मौके भगवान श्री राधा-कृष्ण का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान संग फूलों की होली खेली। आयोजकों ने विशाल भंडारा भी लगाया। कुलदीप व दिलीप बिल्ला ने सभी को होली की बधाई दी। नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने भगवान की महिमा का गुणगान किया। यहां कुलदीप सैनी, दलीप बिल्ला, हरीश शर्मा, गुलशन नंदा, राकेश मनकोटिया, प्रवीन मनकोटिया सुरिंदर अरोड़ा, कृष्ण देव महिंद्रू मौजूद थे।