- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Holi Festival Will Be Celebrated Today In Shri Gobind Godham Goshala
श्री गोबिंद गोधाम गोशाला में अाज मनाया जाएगा होली महोत्सव
श्री गऊ सेवा समिति की तरफ से आदमवाल रोड़ स्थित श्री गोबिंद गोधाम गोशाला में 9 मार्च, सोमवार को होली महोत्सव मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में करवाए जा रहे इस कार्यक्रम में शाम 5 से 6 बजे तक अभिषेक निताई गौर श्री चैतन्य महाप्रभु जी, सायं 6 से 8 बजे संकीर्तन एवं फूलों की होली खेली जाएगी। इसके बाद रात्रि 8 बजे प्रसाद रूपी लंगर का आयोजन होगा। इस माैके पर स्वामी मोहनानंद संकीर्तन मंडली होशियारपुर की तरफ से संकीर्तन करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया जाएगा। प्रबंधकों ने शहरवासियों से अपील की है कि इस भव्य होली महोत्सव में शामिल होकर प्रभु कृपा प्राप्त करें।