बजराबर में श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति
चब्बेवाल | नजदीकी गांव बजराबर के शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा की बुधवार को पूर्णाहुति डालने बाद भंडारा व सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। प्रबंधकों ने बताया कि गांव बजराबर के समूह निवासियों के सहयोग से एवं बाबा अवतार नाथ चठियालियां वालों के आशीर्वाद से ग्राम में भागवत कथा करवाई गई। कथा वाचक व्यास ने बहुत ही सुंदर ढंग से भगवान सत्यनाराण की कथाएं सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान सत्यनारायण का ध्यान करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। सभी ने बाबा अवतार सिंह से आशीर्वाद लिया।