पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समाज सेवी कार्यों के लिए मेयर व पार्षदों का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले 3 दशक से सामाजिक जागरूकता के लिए कार्यरत संस्था सवेरा की तरफ से होशियारपुर नगर निगम के पूर्व मेयर शिव सूद तथा पार्षद मोहन लाल, ब्रह्मशंकर जिम्पा, सुरेश भाटिया बिट्टू, नीति तलवाड़ व पार्षद मीनू सेठी को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम करवाया।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता मंडल में प्रो. जेएस बडियाल, शास्त्री चंद्रशेखर सांखियान, रिटायर्ड बैंक मैनेजर एसपी दीवान, रिटायर्ड प्रिंसिपल कुमकुम सूद तथा वीवा शर्मा आदि शामिल थे। सवेरा के कनवीनर डॉ. अजय बग्गा तथा डॉ. अविनाश ओहरी ने सवेरा की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सामाजिक मुद्दों पर इलाके में जागरूकता पैदा करने में पिछले 5 वर्षों दौरान शिव सूद, मोहन लाल पहलवान, ब्रह्मशंकर जिम्पा, सुरेश भाटिया बिट्टू, नीति तलवाड़ तथा मीनू सेठी ने संस्था को बहुमूल्य योगदान दिया। भ्रूण हत्या, रक्तदान, पौधारोपण, नेत्रदान तथा बीमारियों से बचाव के लिए किए गए प्रयासों में इनका विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि इस सहयोग के लिए सवेरा इन सभी की आभारी है। इस मौके डॉ. सरदूल सिंह, हरीश सैनी, सुनील प्रिय ने भी सवेरा के साथ संबंधित कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इस मौके पंजाब यूथ डेवलेपमेंट बोर्ड के पूर्व उपचेयरमैन संजीव तलवाड़ ने सवेरा ने पार्षदों के सम्मान के लिए समागम करने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा अच्छे काम की तारीफ करना, काम करने वालों का हौंसला बढ़ता है। इस मौके सवेरा पदाधिकारियों और सदस्यों ने मेयर व पार्षदों को भविष्य की शुभकामनाएं देते दौशाला देकर सम्मानित किया।

सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के िलए बढ़चढ़ कर भाग लेने वाले पार्षदों को सम्मानित करती संस्था सवेरा।-भास्कर

संस्था सवेरा ने जागरूकता मुहिमों में योगदान देने वालों के लिए करवाया कार्यक्रम
खबरें और भी हैं...