पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टांडा बस अड्‌डे पर बड़े-बड़े गड्‌ढे, बारिश से हुआ हाल-बेहाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टांडा के बस अड्‌डे पर पड़े बड़े-बड़े गड्‌ढे लोगों के लिए पहले ही परेशानी बने हुए थे लेकिन अब इन गड्‌ढों में पानी भरने से हालत और भी खराब हो गए हंै। बस पर पानी रुकने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी से लेकर सोशल मीडिया तक टांडा के विकास को बयानबाजी हो रही है। इस संबंधी आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज हरमीत सिंह औलख ने अपने साथियों समेत सोशल मीडिया पर लाइव होकर टांडा बस अड्डे पर पड़े गड्ढों को दिखाया और नगर कौंसिल टांडा की पोल खोली। उन्होंने कहा कि बस अड्डे में बने बाथरूमों में इतना बुरा हाल है कि उनके अंदर लगी टूटियां खराब हो चुकी हैं और पाइप न होने के कारण पानी सीधा नीचे गिर रहा है। नगर कौंसिल की तरफ से 11 लाख रुपए से बस अड्डा टांडा में काम करवाया गया है, लेकिन बस अड्डे की हालत देखकर यह लगता है कि इसमें एक लाख भी नहीं खर्च किए गए। उन्होंने पंजाब व केंद्र सरकार से विनती की कि टांडा के बस अड्डे की तरफ ध्यान दें और बस अड्डे का विकास करवाया जाए। यहां रोहित आनंद, गुरविंदर सिंह लाडी, हरभजन सिंह, कुलदीप सिंह, सिकंदर सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

रिपेयर होगी, बाथरूम बनाए जाएंगे : ईओ

टांडा के कार्यसाधक अफसर कमलजिंदर सिंह ने कहा कि बस अड्डा टांडा की रिपेयर अभी करवानी है। इसके साथ ही बाथरूम भी नए बनाए जाएंगे।

बस अड्डा टांडा का हाल दिखाते हरमीत सिंह औलख और अन्य।-भास्कर
खबरें और भी हैं...